'ज्ञानेश कुमार की गर्दन काटूंगा', युवा शक्ति दल के अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर ECI को दी धमकी
नोएडा के रहने वाले युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने कथित तौर पर वीडियो जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गर्दन काटने की धमकी दी है। उन्होंने कहा "ज्ञानेश ने जो किया वह आज तक किसी ने नहीं किया...मौका मिले...सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति एक हत्या की माफी दें तो मैं सबसे पहले इनकी गर्दन काटूंगा।"