'ज्ञानेश कुमार ने भूत बना दिया', यूथ कांग्रेस ने 'भूत' बनकर किया अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली में अनोखा प्रदर्शन किया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। सफेद चादर ओढ़कर 'भूत' बने कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कई लोगों के वोट काट दिए गए। उन्होंने कहा, "ज्ञानेश कुमार ने 14 करोड़ लोगों को भूत बना दिया है।"