'जेठालाल' ने असित का कॉलर पकड़ने की खबर को बताया झूठा, कहा- लोग शो की सफलता से जलते हैं
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ऐक्टर दिलीप जोशी ने उन खबरों को 'झूठ' बताया जिनमें दावा था कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का कॉलर पकड़ा। उन्होंने कहा, "हर हफ्ते असित और शो को बदनाम करने की कोशिश में कहानी गढ़ी जाती है...क्या कुछ लोग शो की सफलता से जलते हैं।" उन्होंने शो छोड़ने से भी इनकार किया।