'जेठालाल' से मिले ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत; उन्होंने गिफ्ट में दिया फाफड़ा और जलेबी
ओलंपिक पदक विजेता 21-वर्षीय रेसलर अमन सहरावत ने 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में 'जेठालाल' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर दिलीप जोशी से मुलाकात की है। अमन ने इंस्टग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "आज मुझे 'जेठालाल' से मिलकर बहुत अच्छा लगा...इन्हें 'तारक मेहता...' में देखकर हमेशा हंसी और खुशी मिलती है।" दिलीप ने अमन को गिफ्ट में फाफड़ा-जलेबी दी।