'जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ', विरोध करने वालों पर भड़के दिलजीत दोसांझ
ऐक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने वैंकूवर (कनाडा) 'ऑरा वर्ल्ड टूर-2026' लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के हंगामे को लेकर स्टेज से जवाब दिया। दिलजीत ने कहा, "मैं जिस प्लैटफॉर्म पर जाता हूं, पंजाब की बात करता हूं। मैंने अपने गानों की बात नहीं की, कुछ प्रमोट नहीं किया।" उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ पंजाब के लिए गया था...जितने झंडे दिखाने हैं, दिखाओ।"