'जितना लूट सको लूट लो देने वाला खूब दे रहा', चुनाव जीतने के बाद बीजेपी नेता का बयान हुआ वायरल
राजस्थान में बांसवाड़ा से नव-निर्वाचित उप-सभापति और बीजेपी नेता चंकी शाह का एक बयान सामने आया है। चंकी का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं, "केंद्र में BJP, राज्य में भजनलाल जी और बांसवाड़ा में भी अब बीजेपी की सरकार है। देने वाला खूब दे रहा है, जितना लूट सको लूटो...घबराने की ज़रूरत नहीं है।"