'जीने की इच्छा नहीं बची', बेटा-बहू समेत 9 लोगों को खोने वाले बुज़ुर्ग दंपति ने मांगी इच्छा-मृत्यु
सूरत (गुजरात) में रहने वाले 73-वर्षीय शख्स और उनकी 68-वर्षीय पत्नी ने ज़िलाधिकारी को पत्र लिखकर इच्छा-मृत्यु (यूथेनेशिया) मांगी है। नवंबर-2016 में एक सड़क हादसे में इकलौते बेटा-बहू समेत परिवार के 9 सदस्यों को खोने वाला यह दंपति बार-बार अपनी दुकानें सील किए जाने से वित्तीय और भावनात्मक रूप से परेशान है। उन्होंने कहा, "जीने की इच्छा नहीं बची।"