'जेन अल्फा' ने दिल्ली में खराब सड़क के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, लगाए नारे
'जेन अल्फा' छात्रों ने सोनिया विहार (दिल्ली) में 25 फीट चौड़ी सड़क की बदहाल स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्राओं ने
'सड़क बनाओ-सड़क बनाओ' के नारे लगाते हुए जल्द-से-जल्द मरम्मत की मांग की और उनके प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला कहती सुनाई दी, "अब तो यहां के जनप्रतिनिधि और सरकार को होश में आना चाहिए।"