'जेल में खाना मिलेगा न, दो दिन से भूखा हूं', भैया-भाभी व भतीजे को मारने वाले किशोर ने किया सवाल
गोरखपुर (यूपी) में भाई, भाभी और 3-वर्षीय भतीजे की कथित तौर पर सोते समय हत्या करने वाले 16-वर्षीय लड़के को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने पूछा, "क्या मुझे जेल में खाना मिलेगा?" उसका कहना था कि भाभी ने उसे दो दिन से खाना नहीं दिया था। बकौल पुलिस, आरोपी लंबे समय से कुंठा में जी रहा था।