'जेल में भी मराठी नहीं सीखी' बयान के बाद पूर्व DIG ने बताया जेल में कैसा था संजय दत्त का व्यवहार
संजय दत्त के महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री से ‘मैंने जेल में रहकर मराठी नहीं सीखी’ कहने के बाद महाराष्ट्र जेल विभाग की पूर्व DIG स्वाति साठे ने उनके जेल के दिनों को याद किया। साठे ने बताया कि जेल यूनिफार्म पहनने को लेकर संजय ने नखरे दिखाए थे। तब उन्होंने कहा था, "संजू, तू बातों की जबान समझेगा या...लातों की?”