'जन्नत में औरतों को भी मिलेंगे 72 पुरुष', हुदा जरीवाला के बयान पर भड़के उलेमा
पूर्व-ऐंकर व राजनीतिक विश्लेषक हुदा जरीवाला ने एक पॉडकास्ट में हूरों से जुड़े सवाल पर कहा है, "अगर पुरुषों को जन्नत में 72 हूरें मिलेंगी...तो महिलाओं को भी 72 पुरुष मिलेंगे।" हुदा के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि धर्म से जुड़े विषयों को व्यक्तिगत इच्छाओं के आधार पर नहीं आंका जा सकता।