'जन सुराज' ने पटना में लगाए 'जो बहू का नहीं हुआ वो बिहार का क्या होगा' के होर्डिंग
पटना में 'जन सुराज' की एक कार्यकर्ता ने 'जो बहू का नहीं हुआ वो बिहार का क्या होगा, बिहार तो अब जन सुराज का होगा' लिखे होर्डिंग लगवाए हैं। इसे लालू प्रसाद यादव के परिवार पर तंज़ के तौर पर देखा जा रहा है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, "प्रशांत किशोर (जन सुराज संयोजक) से बीजेपी पोस्टर लगवाती है।"