'जनसुराज बंद करना मंज़ूर लेकिन समझौता नहीं', सीएम सम्राट को लेकर सवाल पर बोले प्रशांत
बिहार में बांकीपुर विधानसभा से उप-चुनाव जीतने के बाद जनसुराज पार्टी के संस्थापक और नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह कभी भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "हम विधायक बनकर ठेका-पट्टा कमाने नहीं आए हैं। हार मंज़ूर है, जनसुराज बंद करना भी मंज़ूर है लेकिन समझौता नहीं करेंगे।"