'जब भी प्रेमानंद मुझसे मिलने आएंगे तो…'; जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपने बयान पर दी सफाई
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने संत प्रेमानंद महाराज को चुनौती देने को लेकर सफाई देते हुए कहा है, "मैंने प्रेमानंद जी पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है…वह मेरे लिए पुत्र जैसे हैं…आचार्य होने के नाते मैं सभी को संस्कृत का अध्ययन करने की सलाह देता हूं।" उन्होंने कहा, "जब भी प्रेमानंद जी मुझसे मिलने आएंगे…मैं निश्चित रूप से उन्हें आशीर्वाद दूंगा।"