भारतीय सेना ने J&K में LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन को स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम से मार गिराया
पुंछ सेक्टर (जम्मू-कश्मीर) में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार देर रात भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सेना ने स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम की मदद से इसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। ड्रोन के मलबे को कब्जे में लेकर सेना ने जांच शुरू कर दी है।