'जय श्रीराम' बोलकर यूपी में शख्स ने लगाई फांसी; मरने से पहले बोला- सब कर लेना, शादी मत करना
गाज़ियाबाद (यूपी) में 38 साल के एक शख्स ने पत्नी और उसके घरवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर फांसी लगाकर जान दे दी है। जगजीत सिंह राणा नामक मृतक ने खुदकुशी से पहले दो वीडियो बनाए जिसमें वह 'दुनिया में सब कुछ कर लेना पर शादी मत करना...जय श्रीराम' कहता सुनाई दिया। उसने यह वीडियो कई परिचितों को भेजा था।