'जल्दबाज़ी' में पत्नी को जूनागढ़ से साथ ले जाना भूले शिवराज सिंह चौहान, बीच रास्ते से लौटे
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जूनागढ़ (गुजरात) में 'जल्दबाज़ी' में पत्नी साधना सिंह को मूंगफली शोध केंद्र से साथ लिए बिना राजकोट की ओर रवाना हो गए। 'दैनिक भास्कर' के अनुसार, 1 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद वह काफिला लेकर वापस पत्नी को लेने के लिए पहुंचे। बकौल रिपोर्ट, उन्हें रात 8 बजे फ्लाइट पकड़नी थी।