'जहां दफन की लाश, वहीं रोज़ नहाती थी मैं', पति को मारकर बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी ने उगले राज़
आगरा (यूपी) में पति की हत्या कर उसे बाथरूम में दफनाने वाली रूबी ने पुलिस देखकर डर से जेठ के सामने गुनाह कबूला था। बकौल रूबी, उसे 'दृश्यम' फिल्म से आइडिया आया था और जिस 10x4.5 फीट के बाथरूम के फर्श के नीचे उसने पति को दफनाया, वहां वह 46-दिनों तक रोज़ लाश के ठीक ऊपर खड़ी होकर नहाती रही।