'झाड़ू योद्धा' नाम से विख्यात पंजाब के पूर्व DIG 88 वर्षीय इंदरजीत सिद्धू पद्मश्री से हुए सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी-रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी 88-वर्षीय इंदरजीत सिंह सिद्धू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। 'झाड़ू योद्धा' नाम से विख्यात सिद्धू रिटायरमेंट के बाद 30-वर्षों से पार्कों/सड़कों/सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर रहे हैं। 1938 में जन्मे सिद्धू ने 1963 में पंजाब पुलिस जॉइन की और 1981 में पदोन्नति पाकर आईपीएस अधिकारी बने।