झारखंड में पुलिस द्वारा पानी की बौछार छोड़े जाने पर बैरिकेड पर चढ़कर नाचने लगा छात्र
झारखंड में विधानसभा मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया जिसके बाद एक छात्र बैरिकेड पर चढ़कर नाचने लगा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में कई छात्रों को पानी की बौछार के बीच नाचते हुए देखा गया। गौरतलब है, छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया गया।