फिल्म टाइटैनिक व अवतार के प्रोड्यूसर व ऑस्कर विजेता जॉन लैंडौ का 63 वर्ष की आयु में शुक्रवार को लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे जेमी लैंडौ ने की है। लैंडौ प्रोड्यूसर जेम्स कैमरून के पुराने साथी थे और उन्होंने कैमरून के साथ मिलकर टाइटैनिक व अवतार फिल्म बनाई थी।