'टॉक्सिक' की पहले दिन की कमाई के आंकड़े जारी, 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी
सैकनिल्क के मुताबिक, यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' ने नेगेटिव रिव्यू मिलने के बावजूद भारत में ओपनिंग डे पर ₹101.1 करोड़ नेट कमाए हैं। हिंदी वर्जन ने ₹55 करोड़ जबकि कन्नड़ वर्जन ने करीब ₹23.3 करोड़ कमाए। फिल्म की हिंसक और इंटिमेट दृश्यों को लेकर भी आलोचना हुई। 'टॉक्सिक', 2026 में 'धुरंधर-2' का ओपनिंग डे रिकॉर्ड (₹102.55 करोड़) नहीं तोड़ पाई।