'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी…', ट्रेन में टिकट मांगे जाने पर रेलवे अधिकारियों से भिड़ी महिला
विदर्भ सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के सेकेंड एसी कोच में हाल ही में यात्रा कर रही एक महिला टिकट मांगे जाने पर रेलवे अधिकारियों व आरपीएफ जवानों से भिड़ गई। सामने आए वीडियो में महिला बोल रही है, "ज़्यादा बकवास किया तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी…मेरे बारे में पीएम से जाकर पूछो।" बकौल रिपोर्ट्स, उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।