'टॉप गन' फेम ऐक्टर टॉम स्केरिट का 93 साल की उम्र में हुआ निधन

हॉलीवुड के जाने-माने ऐक्टर टॉम स्केरिट का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने ऐक्शन ड्रामा 'टॉप गन', साइंस-फिक्शन क्लासिक 'एलियन' और वॉर कॉमेडी 'M*A*S*H' में काम किया था। उनके परिवार ने एक बयान में बताया कि 1960 से 2020 के दशक तक हॉलीवुड में ऐक्टिव रहे स्केरिट का बुधवार को प्राकृतिक कारणों से निधन हो गया।

Load More