'टीम में फिट नहीं, तो साफ बता दें', रोहित-कोहली के भविष्य को लेकर गंभीर को युवराज की सलाह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने मुख्य कोच गौतम गंभीर से रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर स्पष्टता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि टीम प्रबंधन को लगता है कि कोई खिलाड़ी अब योजनाओं में फिट नहीं बैठता, तो उसे साफ बता दें। युवराज के अनुसार, अनिश्चितता खिलाड़ियों और टीम दोनों के लिए ठीक नहीं है।