'टीम में सिलेक्शन न होने से दुखी' क्रिकेटर ने चेन्नई में फ्लाईओवर से कूदकर की खुदकुशी
चेन्नई (तमिलनाडु) में एक 23-वर्षीय क्रिकेटर एस सैमुअल राज ने फ्लाईओवर से 20 फीट की ऊंचाई से कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने कहा है कि उसके साथियों ने बताया कि शहर की टीम तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में चयन न होने से वह दुखी था। पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा।