'टीवी व मोबाइल चलाने से रोकने' पर एमपी में 2 बच्चों ने माता-पिता पर दर्ज कराया केस
इंदौर (एमपी) में 2 बच्चों द्वारा टीवी-मोबाइल चलाने से रोके जाने पर माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराने का मामला सामने आया है। 21-वर्षीय युवती व उसके 8-वर्षीय भाई ने माता-पिता पर खाना नहीं देने व पिटाई का भी आरोप लगाया है। हाईकोर्ट ने 2021 के इस मामले में माता-पिता के खिलाफ निचली अदालत में सुनवाई पर रोक लगाई थी।