'टच किया तो 35 टुकड़ों में मिलोगे'...वाले केस में आया ट्विस्ट; दुल्हन का पक्ष आया सामने
प्रयागराज (यूपी) में सुहागरात पर अपने पति को चाकू दिखाकर 'टच किया तो 35 टुकड़ों में मिलोगे' की धमकी देने की आरोपी महिला का पक्ष सामने आया है। उसने 'दैनिक भास्कर' से कहा, "मुझे पीटा गया, पूरी रात कमरे में एक कोने में बैठाए रखा। मुझे प्यासा रखा गया और बाथरूम का पानी पीने को मजबूर किया गया...यही हकीकत है।"