डॉक्टर ने बताया बिना दवाई के कैसे कम किया जा सकता है कोलेस्ट्रॉल
शारदा हॉस्पिटल के डॉक्टर भुमेश त्यागी ने कोलेस्ट्रॉल को दवाई के बिना नैचुरल तरीके से कम करने का तरीका बताया है। बकौल डॉक्टर, हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम, वज़न कंट्रोल कर और शराब का सेवन व धूम्रपान नहीं करने से कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। डायबिटीज़, हाई बीपी व किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को नियमित जांच करवानी चाहिए।