'डुप्लीकेट' और 'कुछ कुछ होता है' के दौरान करण जौहर को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिली थीं: फराह खान
कोरियोग्राफर फराह खान ने खुलासा किया है कि फिल्म 'डुप्लीकेट' और 'कुछ कुछ होता है' के प्रीमियर के दौरान फिल्ममेकर करण जौहर को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिली थीं। ये बहुत ही डरावना था।" उन्होंने कहा, "हर कोई इस बारे में बात कर रहा था कि प्रीमियर कैंसिल करें या नहीं...हमने प्रीमियर तो किया था लेकिन करण काफी तनाव में थे।"