'डायपर लाओ-अपनी मांग लिखो', CJP ने शिक्षा मंत्री के विरोध में शुरू किया डायपर डोनेशन अभियान
नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने डायपर डोनेशन अभियान शुरू करने की घोषणा की है। CJP ने कहा, "डायपर अ डे...कीप्स लीक्स अवे।" पार्टी ने समर्थकों से कहा है कि वे डायपर लाएं और उन पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग वाले संदेश लिखें।