'डार्लिंग-डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा...', इंटरनेट पर वायरल हुआ 'धुरंधर' के 'आलम भाई' का डायलाॅग
सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' के 'आलम भाई' का डायलाॅग 'डार्लिंग-डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पी लो पी लो आलम दूध सोडा' वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यह सोडा ड्रिंक बनाने की रेसिपी भी वायरल हो रही है। गौरतलब है कि फिल्म में ऐक्टर गौरव गेरा ने 'आलम भाई' का किरदार निभाया है जो एक भारतीय जासूस होता है।