'ड्रग्स इन पार्सल' स्कैम से बचने के लिए सरकार ने क्या सलाह दी है?
सरकार ने 'ड्रग्स इन पार्सल' स्कैम से बचने के लिए सलाह देते हुए कहा है कि अधिकारी निजी खातों में शुल्क के भुगतान के लिए फोन, एसएमएस या ई-मेल के ज़रिए आम जनता से संपर्क नहीं करते हैं। सरकार ने लोगों से ऐसे कॉल व संदेशों का जवाब नहीं देने व व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने को कहा है।