'डॉली चायवाला' जैसा दिखने के कारण आईपीएल के अंपायर साईं दर्शन का लुक हुआ वायरल
'डॉली चायवाला' जैसा दिखने के कारण आईपीएल 2025 के अंपायर साईं दर्शन कुमार का लुक वायरल हो गया है। साईं के लुक पर सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "डॉली चायवाला कब से अंपायर बन गया।" गौरतलब है कि साईं, पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स समेत कई मैच में अंपायरिंग कर चुके हैं।