बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा, महाराष्ट्र एफडीए चीफ तुकाराम मुंढे वाली टी-शर्ट में नज़र आई हैं। फिल्म 'वाइब' के प्रमोशन के लिए निकलीं प्रीति का वीडियो सामने आया है जिसमें वह मुंढे के सपोर्ट में 'टीम तुकाराम मुंढे' लिखी टी-शर्ट पहने दिखाई दीं। पैपराज़ी के सामने पोज़ देते हुए उन्होंने कहा, "रियल हीरोज़ को सेलिब्रेट करने का समय आ गया है।"