'तुम गोरे, तुम्हारी बीवी काली क्यों', पाकिस्तानी शख्स ने व्लॉगर को टोका; लोग बोले- गुलाम मानसिकता
न्यूज़ीलैंड के व्लॉगर कार्ल रॉक का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल है जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स उनकी भारतीय पत्नी के रंग को लेकर टिप्पणी करता दिखा। पाकिस्तानी शख्स ने पूछा, "तुम गोरे हो...तुम्हारी हिन्दुस्तानी पत्नी काली है...ये शादी कैसे हुई?" कार्ल रॉक ने टिप्पणी को नज़रअंदाज़ किया जबकि वीडियो पर कई लोगों ने इसे नस्लभेदी और 'गुलाम मानसिकता' की सोच बताया।