'तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ'; टीचर ने छात्रा को भेजे अश्लील मेसेज
रीवा (एमपी) के एक कॉलेज में एक टीचर द्वारा छात्रा को अश्लील मेसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है। इन मेसेज के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं जिनमें 'तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ' जैसे टेक्स्ट लिखे हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, छात्रा के मना करने पर टीचर ने उसे अप्रत्यक्ष रूप से धमकाने की भी कोशिश की।