'तुम्हें रत्ती भर भी शर्म नहीं है', क्या है रत्ती और कैसे बना मुहावरा?
'रत्ती' छोटा बीज होता है जिसे गूंजा कहते हैं और इसका वज़न लगभग 0.121 ग्राम होता है। पुराने समय में सोना, चांदी और मोती का वज़न मापने के लिए इसका इस्तेमाल होता था। धीरे-धीरे भावनाओं, शर्म, समझ, फायदे या नुकसान की बेहद कम मात्रा को दर्शाने के लिए 'रत्ती भर भी शर्म नहीं' जैसे मुहावरों में इसका इस्तेमाल होने लगा।