'तुम्हारा खून क्यों नहीं खौल रहा...', मुस्लिम ऐक्टर्स की चुप्पी पर भड़कीं फलक नाज़
ऐक्ट्रेस फलक नाज़ ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर चुप्पी को लेकर साथी मुस्लिम कलाकारों की आलोचना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि शायद वे इसलिए कुछ नहीं बोल रहे हैं ताकि उनके पाकिस्तानी फॉलोअर्स कम न हो जाएं। उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी ऐक्टर्स से ही सीख लो...वे अपने देश को सपोर्ट कर रहे हैं...तो आपका खून क्यों नहीं खौल रहा?"