'तुम्हारे चेहरे टीवी पर आ गए हैं, निकल जाओ', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद शूटर्स को मिले थे मेसेज
मुंबई में 18-अक्टूबर को ऐक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद आरोपियों को टीवी खबरों के ज़रिए पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिल रही थी। बकौल इंडियन एक्सप्रेस, आरोपियों की तस्वीरें टीवी पर दिखते ही एक शूटर को मेसेज मिला, "तुम्हारे चेहरे आ गए हैं...निकल जाओ।" पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों को अपडेट कौन दे रहा था।