'तुमसे करी जैसी बदबू नहीं आ रही' विदेशी महिला ने किया नस्लीय कमेंट, भारतीय ने दिया जवाब
रेस्टोरेंट में फैमिली संग खाना खा रहे भारतीय शख्स की तारीफ करते हुए नस्लवादी टिप्पणी करती एक विदेशी महिला का वीडियो सामने आया है। महिला कहती है, "भारतीय शख्स के हिसाब से...आपकी खुशबू बहुत अच्छी है...आपसे करी जैसी बदबू नहीं आ रही।" इसपर शख्स कहता है, "आपको ये तारीफ लगती है?...लेकिन ऐसा नहीं है...आपका तारीफ का तरीका काफी अजीब-गलत है।"