'तारे...' की स्क्रिप्ट पढ़ने पर पापा को एहसास हुआ कि मुझे डिस्लेक्सिया है: आमिर के बेटे
आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के बेटे जुनैद खान ने बताया है कि उनके पिता को 'तारे ज़मीन पर' की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद पता चला कि उन्हें डिस्लेक्सिया है। जुनैद ने बताया, "मैं शायद 6 या 7 साल का रहा होगा। मुझे बहुत कम उम्र में ही मदद मिली...इसलिए इसका मुझ पर उतना असर नहीं पड़ा।"