'तेरी औकात क्या है' कहकर उदयपुर में होमगार्ड को पीटने लगे कार सवार, सीट बेल्ट ना लगाने पर रोका था
राजस्थान के उदयपुर में एक होमगार्ड ने मंगलवार को सीट बेल्ट ना लगाने को लेकर कार चालक को रोका जिसके बाद उसमें सवार पति-पत्नी बहस करने लगे। होमगार्ड ने बताया, "इसके बाद शख्स ने अपने बेटे को बुला लिया और 4-5 लोग आए और लट्ठ से मारने लगे।" उन्होंने बताया, "शख्स ने मुझसे कहा कि 'तेरी औकात क्या है'।"