'तेरे घर के सामने हम अपनी जान देंगे' गाने पर युवक ने बनाई रील, फिर लगा ली फांसी
मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने सुसाइड करने से पहले 'तेरे बगैर हम कैसे ज़िंदा रहेंगे, तेरे घर के सामने अपनी जान दे देंगे' गाने पर रील बनाई थी। आशंका है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया और मामले में पुलिस की जांच जारी है।