'तेरे बाप का रोड है?' कार से कचरा फेंकते परिवार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने जमकर सुनाया
ऑनलाइन एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स ने कार सवार फैमिली द्वारा सड़क पर कचरा फेंकने के बाद उनकी सिविक सेंस पर सवाल उठाए हैं। शख्स के अनुसार, कचरा फेंकने का विरोध करने पर कार चालक ने उससे कहा, "यह तुम्हारे बाप का रोड है?" वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, "पैसे से सिविक सेंस नहीं...खरीदा जा सकता।"