'तारीख पर तारीख' न्याय व्यवस्था को परिभाषित नहीं कर सकती: 25 साल पुराने मामले में इलाहाबाद HC
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान कहा कि 'तारीख पर तारीख' भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली की पहचान नहीं बननी चाहिए। जस्टिस राजीव भारती ने 25 साल से चल रहे अपहरण के मामले में 2 लोगों को अग्रिम ज़मानत देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इतनी देरी अनुच्छेद 21 के तहत जल्द सुनवाई के अधिकार के खिलाफ है।