'तिरुपति मंदिर में मिलावटी घी देने वाली कंपनी के अधिकारी मुस्लिम हैं' दावा करने वाला पोस्ट गलत है
एक सोशल मीडिया पोस्ट में गलत दावा किया गया है कि एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी मुस्लिम हैं और इसी कंपनी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलावटी घी की आपूर्ति की थी। बकौल 'क्विंट', पोस्ट में जिन अधिकारियों के नाम लिखे हैं, वे वास्तव में समान नाम वाली पाकिस्तानी कंपनी एआर फूड्स (प्राइवेट) लिमिटेड के कर्मचारी हैं।