'तारक मेहता...' फेम मुनमुन दत्ता की बिग बॉस 19 में हो सकती है एंट्री: रिपोर्ट
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के अब बिग बॉस 19 में शामिल होने की खबरें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन को 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने अप्रोच किया है और उनकी बातचीत चल रही है। पिछले 10 वर्षों में उन्हें कई बार 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।