'तारक मेहता...' में 'दया' के रोल के लिए मिल गई नई ऐक्ट्रेस, चल रहा है मॉक शूट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में 'दयाबेन' के किरदार के लिए नई ऐक्ट्रेस फाइनल हो चुकी है व उसके साथ मॉक शूट शुरू हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कन्फर्म किया है कि दिशा वकानी (पुरानी दया) शो में वापस नहीं लौटेंगी। फिलहाल, नई ऐक्ट्रेस का नाम गुप्त रखा गया है।