'तारक मेहता... में काम की चाहत में 900 किमी दूर गया किशोर' खबर पर असित मोदी ने दी प्रतिक्रिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने की चाहत में छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) से अकेले 900 किमी दूर मुंबई पहुंचा 16-वर्षीय लड़का' वाली खबर पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बड़े सपने देखो। अपने जुनून का पीछा करो लेकिन हमेशा याद रखो कि सपने जितने ही महत्वपूर्ण हैं उसकी यात्रा भी होती है।"